कार्यस्थल सकुशलता क्या होती है?

कार्यस्थल सकुशलता का अर्थ अपना, अपने सहकर्मियों का और अपने व्यवसाय का ध्यान रखने से है।

यह कार्यस्थलों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना सुनिश्चित करने के बारे में भी है। इसका अर्थ है कि कर्मी सम्मानित, समर्थित, और अपनी चिंताओं के बारे में बात करने के लिए स्वतंत्र महसूस करते हैं।

छोटा व्यवसाय चलाते समय या छोटे व्यवसाय में कार्य करते समय चुनौतियों और तनाव की अवधि का सामना करना आम बात है। COVID-19 महामारी ने कई व्यवसायों पर अतिरिक्त दबाव पैदा कर दिया है।

जब आप अकेले या छोटी टीमों में काम करते/करती हैं, तो कुछ चुनौतियों का प्रबंधन कर पाना कठिन होता है। इनमें शामिल हैं:

  • अपनी चिंताओं के बारे में किसी अन्य व्यक्ति से बात करने के लिए उनका हमेशा उपस्थित न होना
  • लंबे समय के लिए काम करना
  • कार्यकाल के बाद कॉल लेना या ईमेलों का उत्तर देना
  • आर्थिक चिंताएं
  • अपने व्यवसाय के प्रशासन का प्रबंधन करना
  • परिवार और कर्मचारियों के लिए जिम्मेदार महसूस करना।

जब आपको आवश्यकता हो तो समर्थन प्राप्त करें, क्योंकि यह आपके, आपके कर्मचारियों और आपके व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण है।

व्यक्ति-विशेषों के लिए समर्थन

लाइफलाइन

यदि आपको भावनात्मक संकट का अनुभव हो रहा है, तो सहायता प्राप्त करें। लाइफलाइन 24 घंटे संकटकालीन समर्थन और आत्महत्या की रोकथाम से संबंधित सेवाएं प्रदान करती है।

दुभाषिए के साथ लाइफलाइन को कॉल करने के लिए:

  1. 131 450 पर कॉल करें।
  2. अपनी भाषा का नाम बोलें।
  3. लाइफलाइन 13 11 14 बोलें।
  4. कनेक्शन के लिए प्रतीक्षा करें।
  5. अपनी भाषा में लाइफलाइन संकट समर्थक से बात करें।

अनुवाद और दुभाषिया सेवा (टीआईएस)

अंग्रेज़ी का उपयोग दूसरी भाषा के रूप में करने वाले लोगों के लिए हेल्पलाइन और समर्थन सेवाओं से संपर्क करने के लिए निःशुल्क भाषांतरण समर्थन अनुवाद और दुभाषिया सेवा (टीआईएस) के माध्यम से उपलब्ध है। 131 450 पर कॉल करें।

बियॉन्ड ब्लू

बियॉन्ड ब्लू के पास COVID-19 महामारी के दौरान आपकी सकुशलता और मानसिक स्वास्थ्य के प्रबंधन के बारे में जानकारी अंग्रेज़ी के अलावा अन्य भाषाओं में उपलब्ध है।

आपकी भाषा में COVID-19 से संबंधित जानकारी

सांस्कृतिक और भाषाई रूप से विविधतापूर्ण समुदायों के लिए मानसिक स्वास्थ्य संसाधनों की सूची प्राप्त करने के लिए वेबसाइट coronavirus.vic.gov.au website पर जाएँ।

घरेलू मामले विभाग COVID‑19 के बारे में अनुवादित सरकारी संसाधन उपलब्ध कराता है, जिसमें व्यवसायों, कार्यस्थल सुरक्षा और आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी भी शामिल है।

एम्ब्रेस बहुसांस्कृतिक मानसिक स्वास्थ्य (एम्ब्रेस परियोजना) ऑस्ट्रेलियाई मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं और बहुसांस्कृतिक समुदायों को उपयोग के लिए COVID-19 संसाधन, तथा साथ ही अन्य सेवाएँ और सांस्कृतिक रूप से सुलभ प्रारूप में जानकारी उपलब्ध कराता है।

कार्यस्थलों के लिए समर्थन

पार्टनर्स इन वेलबीइंग

पार्टनर्स इन वेलबीइंग हेल्पलाइन व्यवसाय मालिकों और कर्मचारियों को समर्थन प्रदान करती है, जिसमें व्यक्तिगत सकुशलता, व्यापारिक सलाह और आर्थिक परामर्श सेवाएँ भी शामिल हैं। अंग्रेज़ी के अतिरिक्त अन्य भाषाओं में समर्थन उपलब्ध है। 1300 375 330 पर कॉल करें।

Worksafe Victoria Workwell Toolkit

छोटे व्यवसायों के लिए Worksafe Victoria Workwell Toolkitमालिकों और एकल व्यापारियों को कदम-दर-कदम सलाह और व्यावहारिक संसाधनों के साथ मानसिक रूप से स्वास्थ्यकर कार्यस्थल बनाने में मदद करता है।

यह टूलकिट आसानी से समझ में आने वाली अंग्रेज़ी में उपलब्ध कराया गया गया है।